Uncategorized

दीपावली 2026 : 30 साल बाद बना दुर्लभ संयोग ,लक्ष्मी पूजन के लिए मिलेगा 1 घंटा 54 मिनट,यह शुभ मुहूर्त। आखिर कब और क्या ,आइये जानते है पंडित मनोज त्रिपाठी जी से  

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
 हरिद्वार। दीपावली का पर्व इस बार विशेष ज्योतिषीय संयोगों के बीच मनाया जाएगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस वर्ष दीपावली पर धन लक्ष्मी योग और अनफा योग का विशेष संयोग बन रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 30 वर्षों बाद ये दोनों योग एक ही दिन बन रहे हैं। ऐसे में इस बार की दीपावली लक्ष्मी पूजन, सुख-समृद्धि और व्यापारिक उन्नति की कामना के लिए विशेष मानी जा रही है।
हरिद्वार स्थित नारायणी शिला मंदिर के मुख्य सेवक ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी के अनुसार दीपावली का पर्व हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन अमावस्या तिथि के साथ प्रदोष काल का संयोग भी बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गृहस्थों, व्यापारियों और साधना करने वालों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। शास्त्रों में दीपावली पूजन के लिए प्रदोष काल, निशीथ काल और महानिशीथ काल का एक ही तिथि में मिलना शुभ माना गया है।
शाम 5:54 से 7:50 बजे तक लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त
नारायण ज्योतिष संस्थान के आचार्य विकास जोशी ने बताया कि 8 नवंबर को शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। इस दौरान वृषभ लग्न का संयोग भी बनेगा। लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक रहेगा। इस प्रकार श्रद्धालुओं को पूजा के लिए कुल 1 घंटा 54 मिनट का समय मिलेगा।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में वृषभ जैसे स्थिर लग्न के दौरान मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन करना विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस समय विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि, शांति और धन-धान्य की वृद्धि होती है।
व्यापारियों के लिए कुंभ लग्न में पूजन का समय
दीपावली पर व्यापारी वर्ग अपने प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और कारखानों में भी गणेश-लक्ष्मी पूजन करता है। इसके लिए कुंभ लग्न का समय दोपहर 1:27 बजे से 2:54 बजे तक बताया गया है। इस दौरान व्यापारी बही-खातों, तिजोरी और प्रतिष्ठान में पूजा-अर्चना कर नए वित्तीय वर्ष की मंगलकामना कर सकते हैं।
निशीथ और महानिशीथ काल में साधना का विशेष महत्व
दीपावली की रात निशीथ काल और महानिशीथ काल का भी विशेष धार्मिक महत्व है। बताया गया है कि सिंह लग्न रात 12:25 बजे से 2:42 बजे तक रहेगा। इस समय को लक्ष्मी साधना और श्री यंत्र पूजन के लिए उपयुक्त माना जाता है। वहीं, मंत्र जाप और विशेष साधना के लिए महानिशीथ काल रात 11:39 बजे से देर रात 12:31 बजे तक रहेगा। इसके अलावा निशा पूजा, काली पूजा और विशेष तांत्रिक साधनाओं के लिए रात 1:37 बजे से 3:15 बजे तक का समय शुभ बताया गया है।
स्थिर लग्न में पूजन से बरकत की मान्यता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दीपावली पर स्थिर लग्न में मां महालक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव का पूजन करना विशेष शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में धन-धान्य, बरकत और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी कारण दीपावली पर श्रद्धालु प्रदोष काल में दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।
दीपावली 2026 के प्रमुख पूजा मुहूर्त
– प्रदोष काल: शाम 5:31 से रात 8:09 बजे तक
– लक्ष्मी-गणेश पूजन: शाम 5:54 से रात 7:50 बजे तक
– कुंभ लग्न (व्यापारिक पूजन): दोपहर 1:27 से 2:54 बजे तक
– सिंह लग्न: रात 12:25 से 2:42 बजे तक
– महानिशीथ काल: रात 11:39 से 12:31 बजे तक
– निशा पूजा एवं काली पूजा: रात 1:37 से 3:15 बजे तक

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *