( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
हरिद्वार। भारतीय योग संस्थान द्वारा 60वाँ “योग दिवस” हरिद्वार स्थित सैनी आश्रम में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मधुर भजनों के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कारण मल्होत्रा जी, डॉ. उधम सिंह, प्रांतीय प्रधान जयप्रकाश सिंगले , प्रांतीय पदाधिकारी एवं सदस्य तथा सभी जिला प्रधानों द्वारा माँ सरस्वती एवं भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन के समय सुरेश भट्ट जी एवं आशुतोष द्वारा शंखनाद किया गया।

दीप प्रज्वलन के पश्चात पूर्वी जिले की साधिकाओं द्वारा मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। प्रांतीय प्रधान श्री जयप्रकाश सिंगले जी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं साधकों का स्वागत करते हुए योग दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
मुख्य अतिथि कारण मल्होत्रा ने अपने संबोधन में योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय योग संस्थान पूरी दुनिया में योग की अलख जगा रहा है तथा मानव समाज को स्वस्थ एवं निरोग बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

अतिथि डॉ. उधम सिंह ने कहा कि योग केवल एक दिन करने की गतिविधि नहीं है, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।
प्रांतीय सदस्य सुरेश भट्ट ने सामूहिक योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का आह्वान किया। वहीं प्रांतीय संगठन मंत्री सुखदेव सिडाना ने बड़ी संख्या में साधकों की उपस्थिति तथा अतिथियों के आगमन के लिए भारतीय योग संस्थान की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया।

योग दिवस के अवसर पर रेखा त्यागी, सरोज चौहान, प्रीति, अनिल शर्मा, ब्रजपाल सैनी, अर्चना चौहान, प्रभा शर्मा, सुशीला घड़ियाल, रविन्द्र सिंघल, सीताराम प्रजापति, आशीष धारीवाल, हरीश तनेजा, प्रवीण अरोड़ा एवं मंजू झा द्वारा साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में हरिद्वार के विभिन्न जिलों द्वारा संयुक्त रूप से योग गीत की प्रस्तुति भी दी गई।

दाखिल जिले द्वारा सामग्री वितरण, पश्चिम जिले द्वारा आसन व्यवस्था, उतरी जिले द्वारा प्रसाद वितरण में सराहनीय भूमिका निभाई । योग दिवस समारोह को सफल बनाने में पांचों जिले के प्रधान सुधा जैन, विजय पाल, हरीश तनेजा, प्रवीण कपिल, अर्चना चौहान और उनकी पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा । पुरे समारोह को सुंदर व व्यवस्थित ढंग से निपटने में प्रवीण अरोड़ा व आशीष धारीवाल का विशेष योगदान रहा ।

इस अवसर पर हरिद्वार के सभी जिलों के पदाधिकारी, शिक्षक एवं लगभग 400 साधक उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान साधकों के मध्य आपसी समन्वय, अनुशासन एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की फोटोग्राफी का दायित्व प्रवीण कपिल, सरिता शर्मा एवं सुभाष तनेजा द्वारा निभाया गया।
समारोह का कुशल संचालन पूर्वी जिले की प्रधान श्रीमती सुधा जैन द्वारा किया गया।



