Big News big statement Haridwar holy city on Pitru Amavasya; the Assam CM has arrived in Haridwar to pray for the peace of his ancestors made big statements against Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : पितृ अमावस्या पर धर्मनगरी में उमड़ा जनता का सैलाब ,पितरों शांति के लिए हरिद्वार पहुंचे असम CM ,कही बड़ी बात। आखिर क्या और क्यों ? Tap कर सुने CM को 

Spread the love

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
हरिद्वार। पितृ पक्ष की श्राद्ध अमावस्या पर आज तीर्थ नगरी हरिद्वार के हरकी पौड़ी, ब्रह्मकुंड, कुशाव्रत घाट और प्राचीन नारायणी शिला ( प्रेत शिला ) पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों से आए भक्त सुबह से ही गंगा स्नान और पितृ तर्पण के लिए पहुंचे। पितृ अमावस्या के अवसर पर असम में CM डॉ ० हिमंता बिस्वा सरमा भी पितरो के निमित मात्र पूजा अर्चना करने प्राचीन नारायणी शिला मंदिर पहुंचे। 

इससे पूर्व अमावस्या की पूर्व संध्या पर नारायणी शिला के मुख्य सेवक पंडित मनोज त्रिपाठी ने अपने समर्थकों सहित सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थाओं पर चर्चा कर व्यवस्थाओं को सुदृण किया। 

पुलिस ने संभाला मोर्चा 
वहीं दूसरी और पुलिस ने भी एक दिन पहले से ही मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत दिखाई दे रही है। देवपुरा चौक से चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान बड़ी ही मुस्तेगी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दें रहे है। आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
हरिद्वार में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धालुओं ने पिंडदान, तर्पण, हवन और ब्राह्मण भोजन किया जा रहा है नारायणी शिला पर जाकर उन्होंने ‘प्रेत शिला’ को स्नान करा श्राध्य तर्पण पिण्डदान और पितरों के घरों की सफाई, पूजन और स्मरण किया। भावुक श्रद्धालु आंखों में आंसू लिए पितरों का आह्वान करते नजर आ रहे है। हरिद्वार के कुशाव्रत घाट और नारायणी शिला पर भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है, लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे है, नारायणी शिला पर बने “पितरों के घर” श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद साफ किए, वहां विराजमान पितृ देवताओं को पूजन कर भाव-विभोर हो गए। कई श्रद्धालु अपने पितरों को याद कर आंखों से आंसू बहाते दिखाई दिए। तड़के ही सुबह से रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और आसपास के गांवों से लोगों का जमावड़ा हर की पौड़ी की ओर बढ़ता ही जा रहा है ओर साथ ही गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की कतारें और नारायणी शिला के दर्शन के लिए लंबी लाइनों में खड़े लोग धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। स्थानीय ब्राह्मणों और पंडितों ने धार्मिक विधि-विधान के साथ तर्पण और पिंडदान करवा रहे है, श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पितृमोक्ष की कामना के साथ अपने परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

श्राद्ध अमावस्या वर्ष में एक बार आती है और इसे पितृ तृप्ति का महापर्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस अवसर पर गंगा स्नान और पिंडदान करने से पितरों की आत्मा तृप्त होती है और वे अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं।
असम के CM डॉ ० हिमंता बिस्वा सरमा भी पहुंचे  नारायणी शिला मंदिर 
आपको बता दे कि  पितृ अमावस्या के अवसर पर असम के CM डॉ ० हिमंता बिस्वा सरमा भी पितरो के निमित मात्र पूजा अर्चना करने प्राचीन नारायणी शिला मंदिर हर वर्ष पहुंचते है।  

इस अवसर  के CM  डॉ ० हिमंता बिस्वा सरमा ने पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि जनता PM नरेंद्र मोदी जी के साथ है ,विकास के साथ है। 

कॉकरोज जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो अपने आपको  है उनकी क्या बात करनी है ? आप युवाओं की बात करे –   

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *