Dehradun expressed the possibility of rain rain expected in ten districts; temperatures to drop from the hills to the plains Slider Snowfall - Rain Alert States Uttarakhand weather update yellow alert

 मौसम अपडेट : उत्तराखण्ड में बदलेगा मौसम ,दस जिलों में बारिश ,पहाड़ से मैदान तक बढ़ेगी ठंड ,बर्फ़बारी के आसार,येलो अलर्ट। आखिर किन जिलों में और कब ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
 देहरादून।  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 29 और 30 अक्तूबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है। पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्साें में हल्की बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार को देहरादून ,टिहरी ,हरिद्वार ,उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर ,चमोली ,नैनीताल ,चम्पावत और पिथौरागढ़  जनपदों में कही – कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी/घंटा से बढ़कर 50 किमी /घंटा तक )  चलने की संभावना है। 

जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी का सीधा असर प्रदेश के तापमान पर देखने को मिलेगा। जिसके चलते सुबह-शाम के अलावा दिन में भी ठंड का अहसास होगा। मंगलवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर में दिन के समय चटक धूप खिलने से रात का भी न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *