( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को कैबिनेट का विस्तार किया। शपथ ग्रहण दौरान मंत्री बने अरविन्द पांडेय ने अनोखे अंदाज में शपथ ग्रहण कर उत्तराखण्ड शपथ ग्रहण समारोह का अनोखा हुए एकलौता रिकॉर्ड बनाया। शपथ ग्रहण के दौरान अरविंद पाण्डेय ने संस्कृत भाषा में शपथ लेकर इतिहास रच दिया। राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत में शपथ ग्रहण लेने वाले वह पहले कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। त्रिवेंद्र कैबिनेट में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रही रेखा आर्य पारंपरिक वेशभूषा में तीरथ कैबिनेट में शपथ लेने पहुंची. उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र कैबिनेट में भी उन्होंने निष्ठापूर्ण भावना से काम किया था और तीरथ कैबिनेट में भी वह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगी।