( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
हरिद्वार। भेल हरिद्वार क्षेत्र में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी प्रतिबंधित कर दी गयी है।जल्द ही भेल प्रशासन इस संबन्ध में एक विशेष अभियान चलाकर फोटोग्राफी और विडिओग्राफी को रोकने का कार्य करेगा और अर्थदंड भी लगाएगा।
भेल नगर प्रशासक वी एस चौहान की माने तो भेल कारखाना परिषर एवं उपनगरी एक औधोगिक एरिया है। यह क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील है तथा इस स्थान पर फोटोग्राफी व विडिओग्राफी करना वर्जित है। उन्होंने बताया कि अक्सर देखने में आ रहा है कि भेल अस्पताल से वेस्टर्न गेट चौराहे तक काफी संख्या में युवा व बाहरी लोग कमरे तथा ड्रोन लेकर फोटोग्राफी व विडिओग्राफी करने आ रहे है। जिससे कुछ असामजिक तत्व भी शामिल हो सकते है। जोकि सुरक्षा एवं संरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि इसलिए तत्काल प्रभाव से भेल अस्पताल से वेस्टर्न गेट चौराहे तक बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी ,विडिओग्राफी प्रतिबंधित की जाती है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नगर प्रशासन ( भेल ) एक विशेष अभियान चलाकर इस फोटोग्राफी व विडिओग्राफी को रोकने का कार्य करेगा और नियमानुसार आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही के साथ – साथ अर्थ दंड भी वसूला जायेगा। इससे संबंधित एक सर्कुलर भी भेल कर्मचारियों और अधिकारियो को भेजा गया है।