( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
मुरादाबाद। रेलवे विभाग की 21/22.01.2023 की मध्यरात्रि 11.45 बजे से तड़के 03.15 बजे तक दिल्ली पी.आर.एस. सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक/ कोचिंग, उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मण्डल,सुधीर सिंह के अनुसार स्थिर और गतिशील डेटाबेस संपीड़न कार्य हेतु दिल्ली पी.आर.एस. की सभी सेवाएं, अर्थात, आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, पूछताछ सेवा (139 तथा काउंटर सेवा), इंटरनेट बुकिंग तथा ई.डी.आर. सेवाएं दिनांक 21.01.2023 की रात्रि 11.45 बजे से दिनांक 22.01.2023 को तड़के 03.15 बजे तक लगभग 3.30 घण्टे उपलब्ध नहीं रहेंगी ।