( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार / ऋषिकेश । SDM संगीता कनौजिया का हुआ निधन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीएम श्रीमती संगीता कनौजिया के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की। वही जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से, दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुये, शोक संतप्त परिवारजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये, प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि उप जिलाधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया लक्सर में एक सड़क दुर्घटना में विगत कई दिनों पूर्व गंभीर रूप से घायल हो गयीं थीं, जिनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था, जहां उन्होंने आज अन्तिम सांस ली।