Administration Dehradun Politics Slider Uttarakhand

Big Breaking : उत्तराखण्ड CM पुष्कर सिंह धामी का नगर निगम देहरादून में छापा,मचा हड़कंप। आखिर क्यों ? Tap कर जाने

Spread the love

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )

देहरादून। उत्तराखण्ड के CM पुष्कर सिंह धामी का औचक निरिक्षण का सिलसिला लगातार जारी है। आज CM धामी देहरादून में आयोजित स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम में पहुंचने से पहले एकाएक देहरादून नगर निगम पहुंच गए। CM के निगम पहुंचने की सुचना पर पुरे कार्यलय में हड़कंप मच गया। CM के इस गोपनीय दौरे की किसी को कानों – कान खबर भी नहीं लगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अनेक कक्षों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग को जानकारी चस्पा की जाय। आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाय।


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने कार्यों के लिए आए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली कि कोई परेशानी तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा की लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *