23 out of 55 Lok Sabha candidates in Uttarakhand are millionaires Dehradun Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड में लोकसभा प्रत्याशियों में 55 में से 23 है करोड़पति ,यह है सबसे गरीब प्रत्यासी,250 से ज्यादा पर आपराधिक मामले। आखिर कौन – कौन और कैसे ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव लड़ रहे 55 प्रत्याशियों में से 23 करोड़पति हैं। माला राज्य लक्ष्मी शाह देश के शीर्ष 10 अधिकतम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में चौथे स्थान पर हैं, जबकि गढ़वाल सीट से चुनाव लड़ रहीं रेशमा पंवार राज्य की सबसे गरीब उम्मीदवार हैं।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ताजा रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। एडीआर ने पहले चरण के लोकसभा चुनाव में दम दिखा रहे 1618 प्रत्याशियों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया। इनमें से 252 ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं। राज्य में 55 प्रत्याशियों में से सात ने आपराधिक और इनमें से छह ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।
देश के अधिकतम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में टिहरी से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह देश में चौथे स्थान पर हैं। 716 करोड़ के साथ मध्य प्रदेश के नकुलनाथ पहले पायदान पर हैं। माला ने नामांकन में कुल संपत्ति 206 करोड़ रुपये बताई है। इसमें 55 करोड़ 30 लाख 39 हजार 424 की चल संपत्ति और 151 करोड़ 57 लाख की अचल संपत्ति शामिल है।
आयकर विवरणी के हिसाब से देश के शीर्ष 10 वार्षिक आय वाले प्रत्याशियों में भी माला राज्य लक्ष्मी शाह चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2022-23 के लिए पति और अपनी कुल आय सात करोड़ रुपये बताई है, जिसमें उनकी खुद की आय 23 लाख रुपये सालाना है।
उत्तराखंड के शीर्ष 10 करोड़पति उम्मीदवार

नाम  लोकसभा सीटसंपत्ति (करोड़ रुपये में)
माला राज्यलक्ष्मी शाहटिहरी206
उमेश कुमारहरिद्वार75
करन सिंह इंजीनियरहरिद्वार14
वीरेंद्र रावतहरिद्वार10
विनोद कुमार शर्मागढ़वाल08
बृजभूषण करनवालटिहरी  07
त्रिवेंद्र सिंह रावतहरिद्वार    06
गणेश गोदियालगढ़वाल05
अजय भट्टनैनीताल-ऊधमसिंह नगर  04
अनिल बलूनीगढ़वाल  03

रेशमा सबसे गरीब प्रत्याशी
गढ़वाल लोकसभा सीट पर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की प्रत्याशी रेशमा पंवार राज्य की सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। रेशमा ने अपने नामांकन में कुल आय 4,764 रुपये घोषित किया है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।
इन सात प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले
नाम                  आपराधिक मामले
बॉबी पंवार                08
उमेश कुमार             04
आशुतोष नेगी            07
धीर सिंह                  05
जमील अहमद           03
नवनीत सिंह गुसाईं     01
अखलेश कुमार          01

=================हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें========================
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे  व्हाट्सअप  चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सब=से तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है। Follow the News 1 Hindustan channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4ttAp1HspyvrCzv838   

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram,Telegram पर आप फॉलो कर सकते है। ==================सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें। Stay Safe , Stay Healthy================

जागरूक जनता से महत्वपूर्ण अपील-लोकत्रंत्र के महापर्व के अवसर पर 19 अप्रैल को सभी मतदाता निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अवश्य अपने मत का उपयोग करें।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *