( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में इन दिनों एक ‘साइको किलर’ से करीब 250 गांव के लोग दहशत में है। यह हत्यारा सिर्फ महिलाओं को ही निशाना बना रहा है। पिछले 6 महीने में 9 महिलाओं की हत्या हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है. ताजा मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां उर्मिला नाम की एक 55 साल की महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला घर से खेत पर चारा लेने गई थी। जिसके बाद पुलिस का शक सीरियल किलर की तरफ जा रहा है। पुलिस की काई टीमें गठित की गई हैं।
ADG, एसएसपी, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड को बुलाया
जिले के शाही और आसपास के सटे इलाकों में महिलाओं की हत्या का सिलसिला जारी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को नशे की हालत में हिरासत में लिया है। 20 नवंबर को शाही थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दुलारो देवी की हत्या भी गाला दबाकर की गई थी। उसका भी बिसरा प्रिजर्व किया गया है। अब तक 9 महिलाओं की हत्याएं हो चुकी है। घटना स्थल पर ADG, एसएसपी, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। जिसके साथ अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया और लोगों से बात की।
सीरियल कलर का आतंक
बरेली में इन दोनों सीरियल कलर का आतंक मचा हुआ है। सीरियल किलरकई महिलाओं की हत्या कर चुका है। अभी तक हत्या क्यों हुई है, इसके कारण की जांच पुलिस कर रही है। बता दें कि शीशगढ़ थाना क्षेत्र के जमशेदपुर में उर्मिला (55 साल) नाम की महिला की साड़ी से गला घोटकर हत्या करी गई और उसके आसपास सजने संवरने का सामान भी फेंका गया। महिला की हत्या एक ही पैटर्न अर्थात सभी की गला घोट कर हत्या की जा रही है। शाही थाना क्षेत्र शीशगढ़ और बहेड़ी क्षेत्र में इसी तरीके से महिलाओं की हत्याएं हुई है। वहीं कुछ मामलों का पुलिस ने खुलासा किया, मगर अभी 5 से ज्यादा मामले पेंडिंग में चल रहे हैं। गांव के रहने वाले वेद प्रकाश गंगवार की पत्नी रविवार दोपहर को खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जब लौट के नहीं आई तब जाफरपुर से लौटे उनके परिजनों ने तलाश शुरू की। जिसके बाद डोरी लाल के खेत के करीब 400 मीटर सड़क किनारे टूटी हुई चूड़ियां मिली। महिला को घसीटा गया था और उसको गले में साड़ी बांधकर कर हत्या की गई थी।
वहीं घटना की जानकारी होने पर एसपी सुशील चंद्रभान डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची एसपी ने जल्दी खुलासा करने का आश्वासन दिया है और पूरी टीम को लगा दिया है। वहीं बीते 20 तारीख को भी इसी तरीके से शाही थाना क्षेत्र में महिला की हत्या की गई थी, उसका भी बिसरा प्रिजर्व किया गया है। पिछले 6 माह में 9 महिलाओं की हत्याएं हो चुकी है. हत्या के कारण का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस लगातार इस घटना में शामिल आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आखिर ऐसा हत्यारा कौन है जो महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है।
पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है।
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy