Dehradun Hotels & Resorts Slider States Uttarakhand verification

बड़ी खबर : अंकिता हत्याकांड के बाद उत्तराखण्ड की पुलिस ने राज्य के सभी जिलों में किया होटल और रिसॉर्ट का सत्यापन। आखिर कितने और कहा ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। अंकिता हत्याकांड के बाद उत्तराखण्ड पुलिस ने राज्य के सभी जिलों में होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे के सत्पापन अभियान के दौरान पुलिस ने पांच हज़ार से ज्यादा होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे का सत्यापन किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 612 का पुलिस एक्ट व आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने 5496 होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे का सत्यापन किया साथ ही 23 होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट को सील किया गया। अंकिता हत्याकांड के बाद पौड़ी जिले में स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट के चर्चा में आने के बाद प्रदेश भर के होटल, रिजॉर्ट के जांच की मांग उठी थी। इसके बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों के पुलिस को उनके यहां मौजूद सभी होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे का सत्यापन कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 

( फ़ाइल फोटो )

13 जिलों में स्थित 5,496 होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे का हुआ सत्यापन
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता एडीजी वी मुरुगेशन ने कहा कि डीजीपी के निर्देश के बाद चले सत्यापन अभियान के दौरान 13 जिलों में स्थित 5,496 होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे का सत्यापन किया। इनमें से 612 पर पुलिस एक्ट, आबकारी एक्ट अन्य अनियमितताओं पर चालान आदि की कार्रवाई की गई, जबकि 23 होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट को सील किया गया। कहा कि सभी जनपद प्रभारियों को समय-समय पर सत्यापन की कार्रवाई कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे पर हुई कार्रवाई
जनपद                कुल सत्यापन
उत्तरकाशी             716
टिहरी                    580
चमोली                   584
रुद्रप्रयाग                471
पौड़ी                     357
देहरादून                724
हरिद्वार                  417
अल्मोड़ा                183
बागेश्वर                 101
चंपावत                 123
पिथौरागढ़             119
नैनीताल               935
ऊधमसिंह नगर     186

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *