( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। हाल ही में Twitter को खरीदने वाले दुनिया के सबसे आमिर व टेस्ला के CEO एलन मस्क का एक ट्वीट कर बताया है कि किन यूजर्स से वह पैसा लेना चाहते हैं।
ट्विटर का सशुल्क करने का इरादा नया नहीं है। अभी भी इसकी प्रीमियम सेवा यानी ट्विटर ब्लू के लिए पैसा लिया जाता है। मस्क ने अपने ट्वीट में संकेत दिया है कि ट्विटर के व्यावसायिक व सरकारी यूजर्स के लिए मामूली शुल्क तय किया जा सकता है, लेकिन आम उपयोगकर्ताओं casual users के लिए यह पहले की तरह मुफ्त रहेगा।
मस्क ने खुलासा किया है कि आने वाले दिनों में ट्विटर यूजर्स को चार्ज देना पड़ सकता है। खुद एलन मस्क ने ट्वीट कर यह बात कही है। साथ ही एलन मस्क ने कहा कि कैजुअल यूजर्स के लिए Twitter हमेशा फ्री ही रहेगा। Elon Musk ने अपने ट्वीट में कहा है कि, ”कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर हमेशा फ्री रहेगा. लेकिन कमर्शियल और सरकारी यूजर्स को इसके लिए एक छोटी कीमत चुकानी पड़ सकती है।”
Twitter में होगा बहुत बदलाव
Twitter को खरीदने के बाद एलन मस्क कंपनी के मैनेजमेंट को पूरी तरह से बदलने पर विचार कर सकते हैं। खबर यह भी है कि एलन मस्क Twitter के मौजूदा CEO पराग अग्रवाल और पॉलिसी हेड विजया गड्ढे को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखा सकती है। Elon Musk कंपनी के मैनेजमेंट में कुछ बड़े बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि पराग अग्रवाल और विजया गड्ढे को हटाया जाएगा।
एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में खरीदा Twitter
गौरतलब है कि एलन मस्क लंबे समय से Twitter को खरीदने का प्रयास कर रहे थे। काफी संघर्ष के बाद 25 अप्रैल को एलोन मस्क और ट्विटर के बीच एक डील हुई और टेस्ला के CEO एलोन मस्क इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने में सफलता हासिल कर ली। एलन मस्क ने Twitter को 44 अरब डॉलर में खरीदा। इस डील के बाद चर्चा थी कि ट्विटर में बहुत कुछ बदल सकता है। कंपनी नई पॉलिसी ला सकती है। Twitter को खरीदने के बाद एलन मस्क ने कहा है कि वह फ्री टू स्पीच के हिमायती है लेकिन यह कानून के दायरे में होना चाहिए।