( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। देश में नया टोल टैक्स का नियम आ चुका है। अब आप जब भी नेशनल हाईवे पर सफर कर रहे होंगे तो यह आपकी जेब के लिए भारी नहीं पड़ेगा। अर्थात आपको बार बार टोल टैक्स को देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जी हाँ ,यदि आप भी हाइवे पर वाहन चलाते हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार की ओर से हाइवे पर चलने वालों को कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। अब सरकार की तरफ से ऐसी सुविधा शुरू की जा रही है, जिसमें आपको फास्टैग की भी जरूरत नहीं होगी। राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना रुके पेमेंट करने और वाहनों की आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए सरकार की तरफ से कई सुविधाएं दी जाती हैं।

क्या है नया नियम
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसके बारे में जानकारी दी लोकसभा में मंगलवार को नितिन गडकरी जी ने सरकार की इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि टोल प्लाज़ा जो कि हाईवे पर हैं उनकी संख्या को सीमित कर दिया जायेगा।
आपके लिए खुशखबरी
अब जो लोग स्थानीय हैं टोल टैक्स के पास में रहते हैं। उनके टोल देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, कई बार ऐसी शिकायतें सुनने को मिलती है कि टोल टैक्स के लगभग 10 किलोमीटर की रेंज में एक और टोल टैक्स देना पड़ता है जो गलत है। नितिन गडकरी जी ने बताया कि 60 किलोमीटर के दायरे में अब एक टोल हो होगा।
क्या है इसका फायेदा
सरकार के इस काम से लोगो को ज्यादा टोल नही देना पड़ेगा अर्थात स्थानीय लोगो को बहुत बार कई टोल पर टेक्स देना पड़ता था। जोकि सही नही था ,लेकिन सरकार के इस काम से उन लोगो को राहत मिलेगी।
कम हो जायेगा टोल टैक्स 3 महीने में
टोल टैक्स प्लाजा की संख्या भी का हो जाएगी क्योकि 60 किलोमीटर के एरिया में एक टोल प्लाजा होगा और बाकि जो टोल प्लाजा इस एरिया में अन्य होंगे उन्हें बंद कर दिया जायेगा।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।