Big News CT-PET scan facility inaugurated at Hope Super Speciality and Cancer Hospital Haridwar Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : धर्मनगरी में होप सुपर स्पेशियलिटी एवं कैंसर हॉस्पिटल में सिटी-पैट स्कैन का हुआ शुभारंभ। आखिर क्या और कैसे ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ) 
हरिद्वार।  जगजीतपुर स्थित होप सुपर स्पेशियलिटी एवं कैंसर अस्पताल में सिटी-पैट स्कैन मशीन का शुभारंभ हुआ।  

      कैंसर का नाम सुनते ही मरीज ही नहीं, बल्कि पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक संकट से घिर जाता है।

        बीमारी के लंबे और महंगे उपचार, अलग-अलग चरणों तथा महानगरों के अस्पतालों की भागदौड़ के बीच मरीज और उसके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

        ऐसे समय में यदि अत्याधुनिक उपचार की सुविधा अपने ही शहर में उपलब्ध हो जाए तो यह किसी वरदान से कम नहीं है। 

      डा.एसके मिश्रा ने कैंसर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराकर हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए सराहनीय कार्य किया है। 

     इससे मरीजों को उपचार के लिए बार-बार महानगरों की ओर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी और उनके समय तथा संसाधनों की बचत होगी। 

       कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई केवल दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों से नहीं, बल्कि हौसले, संवेदना और सहयोग से भी लड़ी जाती है। 

      समाज के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को उपचार उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।     

      डा.एसके मिश्रा ने कहा कि होप सुपर स्पेशियलिटी एवं कैंसर हास्पिटल में सिटी- पैट स्कैन मशीन का शुभारंभ होने के बाद कैंसर मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *