( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड में मानवता की एक बेहतरीन तश्वीर सामने आई है। जिसको जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे। मानवता आखिर किसे कहते है ,हर व्यक्ति को इससे सबक लेना चाहिए। दिल्ली से आये डॉक्टरों ने देवदूत का काम किया और एक युवक की जान बचाई।
जी हाँ ,डॉक्टर शिखा और डॉक्टर गौरव मसूरी घूमने आए थे। इस बीच होटल गेटवे के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके से दिल्ली के डॉक्टर गौरव चावल और डॉ शिखा भी गुजर रहे थे। उन्होंने घायल की हालत को देखा और बिना देर किए हुए अपनी गाड़ी से मसूरी उप जिला चिकित्सालय ले गए। दिल्ली के दोनों डॉक्टरों ने उप जिला चिकित्सालय के डाक्टरों के सहयोग से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज किया। मसूरी पुलिस ने बताया घायल विनोद मसूरी के किताबघार गड्डी खाना का रहने वाला है।
विनोद दोपहर को मसूरी पेट्रोल पंप किसी काम से जा रहा था। गेटवे होटल के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे विनोद पहाड़ से जा टकराया। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली के डॉक्टर गौरव चावल और डॉक्टर शिखा ने बताया वो मसूरी घूमने के लिये आये थे। जब वो भट्टा फॉल से वापस लौट रहे थे। तो उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को लहुलुहान हालत में देखा। जिसके बाद वे उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद उसका उपचार किया गया और विनोद को नया जीवन मिल गया। डॉक्टर शिखा और डॉक्टर गौरव के इस नेक काम की हर ओर तारीफ हो रही है। उन्होने कहा उनके डॉक्टर का धर्म को निभाते हुए उन्होंने घायल की मदद और इलाज किया।