delegates from different countries discussed the spirituality G 20 summit Narendra Nagar pilgrimage and local cultural heritage Slider States Tihri Gardhwal Uttarakhand Uttarakhand during the gala dinner

बड़ी खबर : G 20 समिट में विभिन्न देशो से आये डेलीगेट्स गाला डिनर के दौरान हुआ उत्तराखंड की आध्यात्मिकता, तीर्थाटन और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत पर। आखिर कहा और क्या ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 

टिहरी गढ़वाल। नरेंद्र नगर  में जी-20 की बैठक में सम्मिलित होने आए विभिन्न देशों के डेलिगेट्स के समक्ष गाला डिनर के दौरान उत्तराखंड की आध्यात्मिकता, तीर्थाटन और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रस्तुतीकरण दिया गया।      सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत राष्ट्रगान, डेलिगेट्स और मुख्य अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से की गई।      आध्यात्मिकता और तीर्थाटन के प्रस्तुतीकरण में जहां योग, गंगा आरती दर्शन, चारधाम तीर्थ यात्रा, महासू देवता वंदना तथा स्थानीय देवी-देवताओं की देव डोलियों का प्रस्तुतीकरण दिया गया, वहीं सांस्कृतिक विरासत में गढ़वाली, कुमाऊनी व जौनसारी संस्कृति का प्रस्तुतीकरण दिया गया।           

 विभिन्न देशों से जी-20 बैठक में पधारे डेलिगेट्स उत्तराखंड की देवभूमि की विशिष्ट परंपरा, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक उत्कृष्टता से अभिभूत और उत्साहित दिखे। प्रस्तुतीकरण में भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी प्रेरणा वसुधैव कुटुंबकम  (संपूर्ण पृथ्वी एक परिवार है) की झलक दिखी।

इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या की प्रस्तुति के दौरान महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह , मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती  मीनाक्षी लेखी और  अजय भट्ट, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी, पूर्व मुख्यमंत्री  विजय बहुगुणा,  उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल,  सुबोध उनियाल , गणेश जोशी  व  सौरव बहुगुणा, सांसद गढ़वाल लोकसभा   तीरथ सिंह रावत , राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,  विधायक  मुन्ना सिंह चौहान, प्रीतम सिंह पवार,  किशोर उपाध्याय,  प्रदीप बत्रा ,  विनोद कंडारी,  शक्ति लाल शाह व  ब्रजभूषण गैरोला, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनीता मंगाई सहित अन्य गणमान्य  उपस्थित थे।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *