Alcoholics are making Uttarakhand government rich disclosure of information Right to Information Act Slider States Tax Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड में शराबी कर रहे हैैं उत्तराखंड सरकार को मालामाल ,शराब से राज्य कर विभाग ने वसूला 2297.63 करोड़ रूपये टैक्स। आखिर कैसे हुआ खुलासा ? Tap कर जाने

Spread the love

* राज्य कर विभाग के मुख्यालय द्वारा नदीम उद्दीन एडवोकेट को उपलब्ध करायी गई सूचना से हुआ खुलासा। 

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून / काशीपुर।  शराबी उत्तराखंड सरकार को मालामाल कर रहे हैै। अकेले राज्य कर विभाग ने ही व्यापार कर/वैैट के रूप मेें शराब खरीदने वालों से 22 वर्षों में 2297.63  करोड़ रूपये का टैक्स वसूला हैै। इसमें 2001-02 की तुलना में 18 गुना से अधिक वृद्धि हुई हैै। कोविड वर्ष 2020-21 में भी शराब पर टैक्स में भारी बढ़ोत्तरी हुुई। इस वर्ष पिछले वर्ष 2019-20 में वसूले गये 219.5 करोड़ से बढ़कर 247.6 करोड़ टैक्स वसूली की गयी।      काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने आयुक्त कर कार्यालय/वाणिज्य कर मुख्यालय से प्रदेश भर में शराब पर वसूले गये टैक्स राजस्व की धनराशियों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में राज्य कर मुख्यालय की लोक सूूचना अधिकारी/उपायुक्त नीलम ध्यानी ने डिप्टी कमिश्नर (संख्या अनुभाग) दीपक बृजवाल द्वारा उपलब्ध कराये गये राजस्व आंकड़ों की प्रतियां उपलब्ध करायी है। इससे पूर्व भी नदीम ने 2021 मे तब तक की सूचना प्राप्त की थी।       नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार शराब पर वित्तीय वर्ष 2001-02 में राज्य कर विभाग ने 15.9 करोेड़ रूपये टैक्स वसूला जो 2021-22 में 18.34 गुना बढ़कर 307.49 करोड़ रूपये हो गया हैै। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में मई तक केवल दो माह में ही 2001-02 के पूरे वर्ष की तुलना में चैैगुने से अधिक 69.26 करोड़ रूपये टैक्स वसूला गया हैै।        वर्ष 2001-02 में केवल 15.9 करोड़, 2002-03 में 18.01करोड़, 2003-04 में 21.08 करोड़, 2004-05 में 21.57 करोड़, 2005-06 में 28.49 करोड़, 2006-07 में दोगुना होकर 31.79 करोड़ रूपये टैक्स वसूल किया गया है।       वर्ष 2007-08 में 37.62 करोड़, 2008-09 में 50.58 करोड़, 2009-10 में 56.82 करोड़, 2010-11 में 83.98 करोड़, 2011-12 में 5.79 गुना होकर 92.12 करोड़ टैक्स वसूला गया है।          

वर्ष 2012-13 में 108.09 करोड़, 2013-14 में कुछ कम होेेेकर 89.77 करोड़, 2014-15 में पुनः बढ़कर 100.55 करोड़, 2015-16 में 2001-02 की तुलना में 9.13 गुना होकर 145.17 करोड़ रूपये टैक्स वसूला गया।        वर्ष 2016-17 में 146.76 करोड़, 2017-18 में 185.72 करोड़, 2018-19 में 219.76 करोड़, 2019-20 में थोड़ी कमी होकर 219.5 करोड़ तथा 2020-21 में कोविड महामारी वर्ष में भी 247.6 करोड़ तथा 2021-22 में 2001-02 की तुलना में 19.34 गुना होकर 307.49 करोड़ रूपये टैक्स वसूला गया। वर्ष 2022-23 में केवल 2 माह, अप्रैल व मई में 2001-02 की तुलना में 4.36 गुना 69.26 करोड रूपये टैक्स शराब की बिक्री से राज्य कर विभाग द्वारा वसूला गया हैै।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *