Badi Khabar National New Delhi Politics

बड़ी खबर : दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए मनोज तिवारी ,आदेश गुप्ता को मिली जिम्मेदारी। आखिर क्यों ? जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

नई दिल्ली। दिल्ली से बड़ी खबर है कि भाजपा ने दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी को हटा दिया है। भाजपा ने उनके स्थान पर आदेश गुप्ता को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। मनोज तिवारी का अध्यक्ष पद से हटाना कोई इत्तफाक नहीं है बल्कि उनका कार्यकाल पूरा हो चूका था ,जिसके चलते पार्टी ने यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ही माना जा रहा था कि भाजपा मनोज तिवारी को दोबारा अध्यक्ष नहीं बनाएगी। चुनाव के बाद से ही इस पद के लिए लॉबिंग तेज हो गई थी। कई नेता इस पद के लिए अपनी जुगत लगा रहे थे। 


पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर दोबारा मौका नहीं दिया गया है तो उन्हें दूसरी बड़ी जिम्मेदारी देनी होगी। क्योंकि वे पार्टी के स्टार प्रचारक है और दिल्ली में पूर्वांचली चेहरा भी हैं। यह फैसला आने वाले एमसीडी चुनाव को ध्यान में रखकर भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *