Big News foundation carried out service activities at the Chandighat Leprosy Ashram Haridwar Independence day Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : धर्मनगरी में स्वतंत्रता दिवस पर इस फाउंडेशन ने चंडीघाट कुष्ठ आश्रम में किया सेवा कार्य। आखिर किसने और क्या ,क्यों ? Tap कर जाने 

Spread the love

( संदीप खन्ना )

हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन, हरिद्वार द्वारा कुष्ठ आश्रम, चंडीघाट में सेवा कार्यक्रम आयोजित कर आश्रम में निवासरत जरूरतमंद परिवारों को राशन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की गई।

फाउंडेशन की अध्यक्षा शिप्रा गुप्ता ने कहा कि सेवा किसी एक दिन तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे जीवन का निरंतर संकल्प बनाना चाहिए।

सचिवा पूनम पांडेय ने कहा कि जरूरतमंदों को सामग्री के साथ सम्मान और अपनत्व देना भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप खन्ना ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना चाहिए, जबकि उपाध्यक्ष भूपेश चंद्र पांडेय ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता को भी सेवा का अभिन्न हिस्सा बताया।

मनोज सैनी ने कहा कि छोटा-सा सहयोग भी किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकता है। मुकेश गोयल ने सामूहिक सहभागिता को सेवा की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ फार्मासिस्ट संदीप धीमान, शुभ गुप्ता, मनीषा गुप्ता, हिमांशु अरोड़ा, विपुल गोयल, निष्ठा गुप्ता एवं जितेंद्र परमार ने भी सेवा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस सेवा कार्य में अध्यक्षा शिप्रा गुप्ता, सचिवा पूनम पांडेय, मनोज सैनी एवं मुकेश गोयल की विशेष सहभागिता रही। वहीं सीमा शर्मा, मधुर वासन, विकास सक्सेना, वरिष्ठ प्रवक्ता तरुणा गुप्ता, वरिष्ठ प्रवक्ता नीलम श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता रेणुका श्रीवास्तव, संगीता सचदेवा, जितेंद्र परमार एवं संजय विश्वकर्मा का वित्तीय सहयोग रहा।

फाउंडेशन ने कहा कि भविष्य में भी रक्तदान, खाद्य सामग्री वितरण, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा एवं अन्य सामाजिक सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

“मानव सेवा ही सच्ची सेवा है—आइए, जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का संकल्प लें।”

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *