got married while living in her country Jodhpur met the groom for 138 days Pakistani girl fell in love without meeting India Rajasthan Slider

बड़ी खबर : पाकिस्तानी लड़की को भारत बिना मिले हुआ प्यार ,अपने देश में रहते हुए की शादी ,138 दिन हुई दूल्हे से मुलाकात…. छोड़ दिया अपना देश। आखिर क्या है Love Story ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
जोधपुर। पाकिस्तान….. नाम लेते ही नफरत, दहशतगर्दी, आतंक, भ्रष्टाचार और भी न जाने क्या क्या दिमाग में आने लगता है। लेकिन नफरत की इस घाटी में मोहब्बत का एक फूल खिला। एक ऐसी लव स्टोरी निकली जो काफी प्रयासों, उतार चढाव के बाद आखिर मुक्कमल हो सकी। पाकिस्तानी दुल्हन ने भारतीय दूल्हे से ऑन लाइन निकाल किया। और निकाल करने के बाद आखिर अब पहली बार दोनो ने एक दूसरे का हाथ थामा। लव स्टोरी आपको भी सुकून देगी।

पाकिस्तान की लड़की और जोधपुर के लड़के को बिना मिले इश्क…
दरअसल, राजस्थान के जोधपुर जिले में रहने वाले मुज्जमिल खान को पाकिस्तान के मीरपुरखास शहर में रहने वाली उरुज फातिमा से इश्क हो गया। दोनो की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी और उसके बाद दोनो एक दूसरे को दिल दे बैठे। परिवार को इस बारे में बताया तो पहले ही प्रयास में दोनो को विफलता मिली। दोनो के ही परिवार ने शादी कराने से इंकार कर दिया। लेकिन प्यार जवां होता रहा…..। ये तय कर लिया गया कि शादी तो अब यहीं होनी है।
ऑनलाइन की शादी…अब पहली बार पाकिस्तानी दुल्हन ने भारत में रखा कदम
तमाम प्रयासों, कानूनी अड़चनों के बीच आखिर जोड़े ने इस साल दो जनवरी को ऑनलाइन निकाह कर लिया। दोनो के परिवार वीडियो पर मौजूद रहे। उकसे बाद दुल्हन को राजस्थान लाने का सफर शुरु हुआ। प्रयास होते चले गए। आखिर 138 दिन के बाद तमाम अडचनों को पूरा कर वाघा बॉर्डर होते हुए दुल्हन उरुज फातिमा ने भारत में कदम रखा। वाघा बॉर्डर पर उसके शौहर और उसका परिवार उसे लेने के लिए आए। जोधपुर में दुल्हन पहुंच चुकी है और आज जश्न की तैयारी की जा रही है। फातिमा का पति एक निजी कंपनी में ड्राइवर है। फातिमा का कहना था कि जीवन में यही इच्छा थी कि शादी भारत में हो…. आखिर यह इच्छा पूरी हो गई है। दोनो परिवार इस शादी से खुश हैं।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *