* पूर्वांचल महासभा समिति व पूर्वांचल उत्थान संस्था ने दी दोनों महानुभावों को शुभकामनाएं एवं जताया आभार।
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। पूर्वांचल महासभा समिति के दो महान पुरोधाओं CA आशुतोष पांडेय और विभाष मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह 2023 के लिए नामित किया गया है। आपको बता दे कि 16अप्रैल के स्थानीय होटल में अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली विभुतियों को सम्मानित किया जाएगा। शुन्य से शिखर तक , अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में पूर्वांचल समाज से सीए आशुतोष पांडेय और विभाष मिश्रा को उनके विशिष्ट योगदान को देखते हुए नामित किया गया है।
सीए आशुतोष पांडेय वर्तमान में पूर्वांचल महासभा समिति की सहयोगी संस्था पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष हैं और समाजसेवी विभाष मिश्रा व्योम फाउंडेशन के संस्थापक हैं। धार्मिक एवं सामाजिक सारोकारों से जूड़ी प्रदेश स्तरीय संस्था पूर्वांचल महासभा समिति की सहयोगी संस्था पूर्वांचल उत्थान संस्था की विशिष्ट पहचान है। सरस्वती पूजा, छठ पूजा, दुर्गा पूजा सहित अन्य कई आयोजन पूर्वांचल उत्थान संस्था की पहचान बन गई है। इसके साथ ही संस्था के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार, गरीब बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा की व्यवस्था की जा रही है। वहीं दिव्यांग बच्चों को सक्षम बनाने की दिशा में व्योम फाउंडेशन सराहनीय भूमिका कि निर्वहन कर रही है। स्वयं के ख़र्च पर विभाष मिश्रा पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। हालांकि करोना काल में आर्थिक मंदी के चलते सेवा कार्य बाधित हुआ। लेकिन एक बार फिर दुगने जोश के साथ दोबारा विभाष मिश्रा सेवा में जुट गए हैं। इन दोनों महानुभावों के नामित होने से पूर्वांचल समाज का मान बढ़ा है। पूर्वांचल समाज को गौरवान्वित करने के लिए प्रदेश स्तरीय संस्था पूर्वांचल महासभा समिति व पूर्वांचल उत्थान संस्था दोनों महानुभावों का आभार जताया है।