Dehradun government has spent more than Rs 1500 crore received free treatment under the Ayushman scheme Slider So far, more than 9 lakh patients States Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड में आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 9 लाख से अधिक मरीजों का हुआ मुफ्त उपचार,15 सौ करोड़ से ज्यादा हुआ सरकार का खर्च। आखिर कितने लोग और कितना ? Tap कर जाने

Spread the love

– आयुष्मान में नौ लाख से अधिक मरीजों का हो चुका है मुफ्त उपचारः डा धन सिंह रावत

– निशुल्क उपचार पर सरकार खर्च कर चुकी है 1700 करोड़ की धनराशि। 

– स्वास्थ्य मंत्री बोले, जन स्वास्थ्य के प्रति हमारी सरकार प्रतिबद्ध। 

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून।  प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 9 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत की देखरेख में संचालित हो रही इस योजना की पहुंच जन जन तक हो चुकी है। निशुल्क उपचार पर सरकार का अभी तक 1700 करोड़ रूपए खर्च हो चुके हैं। प्रदेश में आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख तक के मुफ्त उपचार की सुविधा है। योजना के व्यापक प्रसार का ही प्रतिफल है कि सभी लोग बीमारी के उपचार में योजना का लाभ उठा रहे हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि आयुष्मान योजना की शुरूआत से अभी तक 9 लाख से अधिक लोग निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आ रहे उपचारित लाभार्थियों व उनके तीमारदारों के फीडबैक संतोषजनक हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य की इस निशुल्क सुविधा पर सरकार के 1700 करोड़ व्यय किए जा चुके हैं। कहा कि जन स्वास्थ्य के प्रति हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हरेक व्यक्ति को समुचित उपचार मुहैया कराया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। अपेक्षाओं के अनुरूप चल रही आयुष्मान योजना में बेहतर कार्य हो रहा है, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से भी प्रदेश को पुरस्कृत किया गया।राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड व आभा आई बनाने को भी लक्ष्य बनाया गया है।

उपचारित मरीजों का जनवादवार विवरण

अल्मोड़ा                        24,063

बागेश्वर                         10,396

चमोली                          32,033

चंपावत                         14,874

देहरादून                     2,47,350

हरिद्वार                       1,53,791

नैनीताल                         78,617

पौड़ी                             75,687

पिथोरागढ़                      27,798

टिहरी                            53,573

यूएस नगर                   1,32,633

उत्तराकाशी                     30,134

————————————————-

कुल                              9,00,493

————————————————-

यह आंकड़े राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड द्वारा जारी किये गए है। 

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *