Big News Haridwar investigation report Municipal Corporation land scam! Investigating officer Secretary implicated in the 54 crore land scam Nagar Nigam Slider States Uttarakhand uttrakhand State President

बड़ी खबर : सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए नगर निगम भूमि घोटाले की जांच पर सवाल! नगर-निगम हरिद्वार के 54 करोड़ के भूमि घोटाले में जांच अधिकारी सचिव को लपेटा। आखिर क्यों और कैसे ,क्या है मामला ? Tap कर जाने 

Spread the love

*लेखपाल ने बुना था जाल पर उसका बाल भी बांका नही हुआ।

 * नगर आयुक्त आईएएस वरुण चौधरी, डीएम कर्मेन्द्र सिंह, एसडीएम अजवीर सिंह चल रहे निलंबित। 

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 

हरिद्वार।  सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने नगर निगम भूमि घोटाले की जांच पर सवाल उठाते हुए पुनः निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई मांग की है। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान रमेश जोशी ने पटवारी, कानूनगो एवं तहसीलदार की कार्यप्रणाली सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। भूमाफियाओं एवं अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही नगर निगम भूमि घोटाला हुआ है। जनहित में घोटाले की पुनःविस्तृत जांच कर घोटाले की करोड़ों की राशि की रिकवरी की जाए। जांच का सामना कर रहे वर्षो से जनपद में जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को अन्य जनपद में भेजा जाए। रमेश जोशी ने बताया कि जांच की मांग को लेकर वे 23 मई को राजस्व परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी करेंगे। रमेश जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि जनपद में बाहर रह रहे लोगों की जमीनों पर कब्जे के मामले भी बढ़ रहे हैं। जिसमें लंबी कानूनी लड़ाई के बाद भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पत्रकारवार्ता के दौरान रमेश जोशी के साथ संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *