Big News Haridwar minister in the Dhami government in the Rajaji Tiger Reserve in Haridwar became a topic of discussion Slider States Uttarakhand wedding ceremony

बड़ी खबर : हरिद्वार स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व में धामी सरकार के मंत्री के बेटे की शादी बनी चर्चा , मंदिर समिति पर केस दर्ज ,स्पष्टीकरण माँगा। आखिर किसकी और क्यों ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। हरिद्वार स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व में धामी सरकार के मंत्री के बेटे की शादी बनी चर्चा , मंदिर समिति पर केस दर्ज ,वन कर्मियों स्पष्टीकरण माँगा। 
आपको बता दे कि   कैबिनेट मंत्री खजान दास के बेटे की शादी राजाजी टाइगर रिजर्व के मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में होने के मामले में वन विभाग ने मंदिर समिति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, टाइगर रिजर्व के प्रभारी निदेशक ने वन कर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
शनिवार को कैबिनेट मंत्री खजान दास केे बेटे की शादी की तैयारियां मां सुरेश्वरी देवी मंदिर परिसर में शुरू हुईं। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर पंडाल, कुर्सी, खाना बनाने का सामान, कूलर, जनरेटर आदि समेत कई ऐसी चीजों की फोटो वायरल होने लगीं, जो टाइगर रिजर्व में नहीं ले जाई जा सकतीं।

रविवार को शादी होने की सूचना पर अफसरों ने पंडाल ( संरक्षित क्षेत्र में अस्थाई संरचना का निर्माण) आदि हटवा दिया। मामले में वन विभाग ने मंदिर समिति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया तो वहीं राजाजी टाइगर रिजर्व के प्रभारी निदेशक राजीव धीमान ने बताया कि मामले पार्क वार्डन से वन कर्मियों को स्पष्टीकरण लेकर आख्या देने को कहा गया है। इस संबंध सभी पहलू को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है।  
* मंदिर समिति से शादी की अनुमति ली गई थी। मैंने राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक को भी आमंत्रित किया था। ऐसा कोई कार्य नहीं किया है, जो नियमों का उल्लंघन हो। माता का आशीर्वाद बेटे पर रहा है, इसी से वह ठीक हुआ है, इसलिए, मेरा ध्येय माता के मंदिर में शादी का रहा। 
-खजान दास, कैबिनेट मंत्री
* किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ। मंत्री के बेटे की शादी मंदिर में संस्कार की तरह सादगी के साथ हुई। मंदिर परिसर में ही भंडारा किया गया, जो सभी के लिए होता भी है। 
-आशीष मारवाड़ी, मंत्री, मंदिर समिति
* सिर्फ भंडारे की अनुमति ली गई थी। सूचना मिलने पर प्रतिबंधित सामान उठवा दिया गया था। प्रकरण में मंदिर समिति के पदाधिकारियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। 
-अजय लिंगवाल, वार्डन, राजाजी टाइगर रिजर्व

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *