( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
हरिद्वार। धाकड़ धामी,सबके चाहते धामी सरकार -2 में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक 4 साल बाद मंत्री पद से नवाजे गए हैं।
मंत्री मंडल में शामिल होने की खबर जैसे सत्ता में उनके बनवास समाप्ति की खबर लेकर आई और उनके समर्थकों सहित पुरे विधानसभा क्षेत्र में बेहद खुशी की लहर दिखाई दी।

लेकिन उनके समर्थको में तब मायूसी का आलम देखने को मिला जब बीती भाजपा सरकारों में भारी भरकम मंत्रालय संभालने वाले मदन कौशिक को मिले मंत्रालय से मायूसी देखी जा रही है

मंत्रालय आवंटन की सूचना भी सोशल मीडिया पर सबसे पहले News 1 Hindustan द्वारा दी गई और यह खबर भी तब आई जब हरिद्वार में उनके स्वागत सत्कार में चारों तरफ भारी भरकम भीड़ उमड़ी दिखाई दे रही थी ।

पिछली भाजपा सरकारों में पर्यटन, आवास ,शहरी विकास , संसदीय कार्य,आबकारी , गन्ना जैसे भारी भरकम मंत्रालय संभालने वाले मदन कौशिक एक तरीके से ” दंतहीन ” बना दिए गए हैं ।
माना जा रहा है कि उन्हें मिले मंत्रालय उनके राजनीतिक कद ,अनुभव को देखते हुए बहुत ही हल्के हैं।

प्रदेश में भाजपा की राजनीति के नजरिए से देखे तो भुवन चंद्र खंडूरी ,रमेश पोखरियाल ‘निशंक’और त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले मदन कौशिक, जो लंबे समय से प्रदेश भाजपा में हाशिए पर देखे जा रहे अब भले ही इस बात से खुश हो कि उन्हें सत्ता वापस मिल गई है लेकिन मंत्रालय की ओर देखकर उनके समर्थकों ओर उनके साथ रहकर मलाई चाटने वालो में बेचैनी दिखाई दे रही ।
सुखद अनुभूति यह महसूस हो रही है कि 2027 विधानसभा चुनाव तैयारी में मदन कौशिक पार्टी टिकट मिलने से लेकर चुनाव तैयारी में अपने प्रतिद्वंद्वियों से बहुत आगे दिखाई दे रहे हैं।




