Bad trapped by indecent remarks Ghaziabad Mahamandaleshwar Yati Narasimha Nand Giri Slider States Uttar Pardesh

बड़ी खबर : PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे यति नरसिंहानंद ,दर्ज हुआ उनके खिलाफ मुकदमा। आखिर क्या और क्यों ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
ग़ाज़ियाबाद।
 डासना देवी मंदिर के संचालक और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ने के आसार है। गाजियाबाद के एक थाने में यति नरसिंहानंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिस मामले को लेकर केस दर्ज किया गया है कि वह पीएम मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी से जुड़ा हुआ है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि यति नरसिंहानंद द्वारा पीएम मोदी और अन्य हस्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद ही पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। 
पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुटी 
गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के अनुसार केस मसूरी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। एसपी की ओर से बताया गया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मसूरी पुलिस एक्शन में आई और मुकदमा दर्ज किया गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और 295ए के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की पड़ताल पुलिस की ओर से की जा रही है। 
पहले भी विवादित बयान से रहा है नाता
आपको बता दें कि यति नरसिंहानंद का यह विवादों से कोई पहला नाता नहीं है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ भी उनके द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसको लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला था। इसी साल सितंबर माह में नरसिंहानंद ने मदरसों को बारूद से उड़ा देने जैसा बयान भी दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी जिहादियों के साथी हैं। वह उत्तर प्रदेश में जीत नहीं दर्ज कर सके इसी के चलते उन्होंने केरल जाकर चुनाव लड़ा। अगर राहुल गांधी भारत जोड़ना चाहते हैं तो वह पाकिस्तान या बांग्लादेश जाएं। वहीं कुछ समय पूर्व वह एक कथित वीडियो में तिरंगे को लेकर भी टिप्पणी करते हुए नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि बहुत बड़ा अभियान तिरंगा के नाम पर चल रहा है। ये अभियान सत्तारूढ़ पार्टी चलवा रही हैं। तिरंगे को बनाने का ऑर्डर बंगाल की कंपनी को दिया गया है और इसका मालिक गैर संप्रदाय का है। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *