Dharm Dizaster Haridwar Slider Uttarakhand

भाजपा महिला मोर्चा महिलाओ ने कोरोना रूपी लक्षमण रेखा के अंदर शुरू की एक अनोखी पहल। आखिर क्या ? आप भी जाने 

Spread the love
( विज्ञापन )

* मोदी किचन के माध्यम से जरूरत मंदों को भोजन पहुचाया जा रहा है। महिला पदाधिकारी अपने अपने वार्डो में सेनिटाइजर और मॉस्क भी बाँट रही हैं।

(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार। पूरा विश्व केरोना संकट से जूझ रहा है,भारत भी इससे अछूता नही है। हर कोई मास्क और सेनेटाइजर बाटने लगा हुआ है। खरीदने पर महंगे भी मिल रहे है। पर आज भी बहुत से गरीब भाई ऐसे है जो खरीद पाने में असमर्थ है। उनके लिए भा ज पा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली के आग्रह पर हरिद्वार जिले की जिला और मण्डल पदाधिकारियों ने हजारों की संख्या में सूती मॉस्क बनाने शुरू कर दिए है। 
रीता चमोली ने बताया कि संगठन के दिशा निर्देश अनुसार बहने राष्ट्र सेवा में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रही है। उन्होंने बताया कि मोदी किचन के माध्यम से जरूरत मंदों को भोजन पहुचाया जा रहा है। महिला पदाधिकारी अपने अपने वार्डो में सेनिटाइजर और मॉस्क भी बाँट रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी  के लॉक डाउन की घोषणा के बाद बहने ने घर रहकर भी मोर्चा सभाल रही है। बहने घर की कोरोना रूपी लक्ष्मण रेखा के अंदर रखकर सूती मॉस्क बना रही हैं और अपने आसपास जरूरत मन्दो को बांट रही है। 

हरिद्वार न्यूज़ बीजेपी सदस्य मनु रावत अपने घर में मास्क तैयार करते हुए। फोटो -न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )


उन्होंने बताया कि हर बहन एक दिन में लगभग 20 से लेकर 50 मॉस्क तक तैयार करती है और जब लॉक डाउन में छूट दी जाती है,तो घर के सामने से जा रहे जरूरत मन्दो को बाँटती है। 
रीता चमोली ने बताया कि वह भी घर मे प्रतिदिन 30 मॉस्क तैयार करती है जो सूती कपड़े से बनते हैं। 
यह मॉस्क रियूजेबल हैं आप इन्हें धोकर दुबारा पहन सकते है। उन्होंने बताया कि इस नेक काम में रजनी वर्मा,रेणु शर्मा,मनु रावत, गीता कारगी, प्रतिभा चौहान, शीतल पुंडीर, कविता शर्मा, सन्तोष सैनी, मीनू शर्मा,तारा नेगी, अंशु मलिक, आशा धस्माना,मंजू रावत,हेमा बिष्ट,मीनू शर्मा, बिमला ढोढ़ीयाल, सन्तोष सैनी,ममता राणा, आमरीन, रूबी बेगम,,आदि रियूजेबल मॉस्क
बनाकर राष्ट्रसेवा में अपना योगदान दे रही हैं। 


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *