( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में भितरघात का जिन्न शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले उत्तराखण्ड के कई विधायक प्रत्यासियों के बाद अब संतो ने भाजपा संगठन पर चुनाव के तहत गंभीर आरोप लगाए है। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के 2009 में प्रत्यासी रह चुके महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि का पत्र के बाद अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वे भाजपा प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एक कॉपी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन मंत्री को भेजकर उत्तराखंड में भाजपा संगठन की कमियों को उजगार किया था। महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने उस पत्र में न केवल इस चुनाव भितरघात का आरोप लगाया। बल्कि असंतुष्ट लोगों को मनाने के लिए आगे आने वालों की भी कमी उजागर की।
उन्होंने 2009 में अपने साथ हुई भितरघात होने की बात को दोहराते हुए कहा कि आज प्रदेश के संगठन के शीर्ष पर भितरघात करने वाले विराजमान हैं। वायरल वीडियो में स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप तो नहीं लगाया है। लेकिन उन्होंने प्रदेश के संगठन की कमी को उजागर करने की बात कही है।