Baba Kedarnath Breaking News draped in a white blanket of snow Rudraprayag Slider snowfall States Uttarakhand

Beaking News : बर्फ की सफ़ेद चादर में लिपटी बाबा केदार नगरी ,बर्फवारी का अद्भुत नज़ारा देखे उत्साहित हुए श्रद्धालु। आखिर कब और क्या ? Tap कर देखे तश्वीरों में 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में आज बृहस्पतिवार सुबह को बर्फबारी से बाबा केदार की नगरी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई। बर्फबारी के अद्भुत नजारे को देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। कोई बर्फ से ढके धाम के नजारे को कैमरे में कैद करता दिखा, तो कोई सेल्फी लेकर इस खूबसूरत पल को यादगार बनाता रहा। हालांकि, बर्फबारी के साथ ही धाम में ठंड भी बढ़ गई है। 

वहीं, जनपद के निचले इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदला रहा। जिला मुख्यालय समेत उखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली और बसुकेदार क्षेत्र में सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को बंद होने हैं। ऐसे में कपाट बंद होने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी और ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। धाम में मौसम के इस बदले रूप के बीच बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही जारी है।

अबतक 18 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके है दर्शन ,पहाड़ो पर मौसम का मिज़ाज़ बदला 
गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी से धाम में ठंड बढ़ गई है और पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदल गया है। सफेद बर्फ से ढके धाम का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है।
यात्रा सीजन में अब तक 18 लाख 53 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। बुधवार को धाम में 8,376 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

इसके साथ ही इस यात्रा सीजन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 18,53,032 हो गई है। कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आने के साथ ही धाम में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी है।
पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते शहर में ठंड बढ़ गई है। लगातार बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के इस बदलाव का असर शहर की सड़कों से लेकर पर्यटन गतिविधियों तक दिखाई दे रहा है। आमतौर पर पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाली मसूरी में बारिश के कारण रौनक कम हो गई है।

सुबह से हो रही बारिश के चलते शहर में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ठंड बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बाहर निकलने से बच रहे हैं। शहर में घूमने-फिरने पहुंचे पर्यटक मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश और ठंड के चलते कई लोग होटलों में ही समय बिता रहे हैं। 

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *