Amidst the vagaries of the weather Chardham Yatra Dehradun Slider States there is great enthusiasm among the pilgrims Uttarakhand Uttarakhand Chardhams

चारधाम यात्रा 2023 : मौसम की दुश्वारियों के बीच उत्तराखण्ड चारधामों में तीर्थयात्रियों में गज़ब का उत्साह,तीन लाख से ऊपर श्रद्धालु अभी तक कर चुके दर्शन। आखिर कितने और कहा -कहा ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। आजकल चारधाम यात्रा अपने पुरे सबाब पर है। हालत यह है कि चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम के लिए पांच से 10 मई तक 1.25 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण यात्रा प्रभावित हो रही है। मौसम की दुश्वारियों के बावजूद यात्रियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। अब तक चारोंधाम में 3.52 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।
चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से प्रदेश में लगातार मौसम खराब है। केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम को देखते हुए सरकार ने चार मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई है।

इसके साथ ही यात्रियों को जगह-जगह रोका जा रहा है। लेकिन पांच से 10 मई तक केदारनाथ के लिए सबसे अधिक 1.25 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि बदरीनाथ में 99363, गंगोत्री में 57458, यमुनोत्री में 46973 यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।
अब तक चारधामों में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या
धाम             दर्शन करने वाले यात्री
केदारनाथ          1,22,996
बदरीनाथ              4,537
गंगोत्री                82,708
यमुनोत्री             71,846
उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु के अनुसार मौसम खराब होने से चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को भी असुविधा हो रही है। केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है, जो प्रशासन के लिए चुनौती है। कठिन परिस्थितियों में यात्रा सुचारू है। मौसम खराब होने पर केदारनाथ के लिए यात्रियों को रोकना पड़ रहा है।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *