* मामला सामने आने के बाद सिंगर कनिका ने कहा ,बिना मतलब के बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है।
* बसुंधरराजे ने ट्वीटकर कहा ,मैंने और बेटे दुष्यन्त सेल्फ आइसोलेशन में है।
(ब्यूरो,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
लखनऊ। बालीबुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव बाद राजधानी लखनऊ में हड़कम्प मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि लन्दन से आने के बाद कनिका कपूर पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के लखनऊ स्थित डालीबाग स्थित आवास पर आयोजित हाई – प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुई थी। इस पार्टी में 100 से ज्यादा सेलेब्रिजित के साथ – साथ कई बड़े राजनेता ,नौकरशाह और जज भी शामिल हुए थे। वही कनिका का कहना है बिना मतलब के बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधराराजे के साथ ही उनके पुत्र व सांसद दुष्यंत सिंह, कांग्रेस के नेता जितिन प्रसाद, यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की पत्नी व परिवार वालों के साथ कई लोग शामिल हुए थे।
वसुंधरा ने खुद को किया आईसोलेट
कनिका के पॉजिटिव पाए जाने के बाद खबर है कि वसुंधरा राजे ने खुद को आईसोलेट कर लिया है। वहीं दुष्यंत सिंह ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है जो अभी नेगेटिव आया है। इसके साथ ही जितिन प्रसाद भी आइसोलेशन में चले गए हैं। पार्टी में शामिल सभी लोगों को आईसोलेशन में रखने की भी बात सामने आ रही है।
कनिका कपूर ने कहा- बात का बतंगड़ बनाया गया
उधर जब कनिका कपूर से इस मामले में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि वे लंदन से मुंबई के रास्ते लखनऊ पहुंची थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी पूरी स्क्रीनिंग हई थीं। इसके बाद वे लखनऊ पहुंचीं थीं, लखनऊ में उनका घर है। वे 13 तारीख को एक फैमिली फंक्शन में शामिल हई थीं। उनकी फैमिली काफी बड़ी है, लिहाजा कई लोग शामिल हुए थे। उनसे किसी ने भी नहीं कहा था कि वे क्वारंटाइन में रहें. बिना बात के बतंगड़ बनाया जा रहा है।