Haridwar Politics Slider Uttarakhand

हरिद्वार महिला कॉंग्रेस ने जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा और प्रदेश सचिव शशि झा एवं नलिनी दिक्षित के नेतृत्व में फूंका भाजपा का पुतला। आखिर क्यों ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश अनुसार आज हरिद्वार महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा अंजू मिश्रा और प्रदेश सचिव शशि झा एवं नलिनी दिक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार का पुतला  फूंका गया। लगातार बढ़ रही महंगाई, बडती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, किसानों की समस्याओं हरिद्वार कुम्भ में RTPCR घोटाला। इस अवसर पर अंजू मिश्रा ने कहा कि चारों ओर से जनता पर महगाई की मार पड़ रही है।

जो सिलेंडर। हम 375 का खरीदते थे आज वौ 850 का हो गया है यह अच्छे दिन आये हैं। विकास तो हर वर्ग का हुआ है। महिलाओं के लिए रसोई का हर समान पुरुषों के लिए पेट्रोल यहां तक सरकार ने बच्चों तक को नही छोड़ा उनका दुध तक महंगा कर दिया। जो सरकार बोलती थी हम दो करोड़ नौकरियों देंगे कहां है वो? इतना तो पहले क्रुर से क्रूर राजा भी अपनी जनता पर अत्याचार नही करते थे। जो मोदी सरकार कर रही है। प्रर्दशन मैं वार्ड नं 13की अध्यक्ष श्री मति सरिता शर्मा, वार्ड नंबर 45 की गीता शुक्ला, श्वेता, गीता जैन, रीतु, आशा देवी, लता, मंजू अग्रवाल आदि बहुसंख्या में महिलाएं उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *