( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। अगर आप जुलाई में नए पासपोर्ट को अप्लाई या फिर पुराने को Renew करवाने का सोच रहे हैं, तो बिना देर किए अभी इस काम को निपटा लीजिए क्योंकि अगले महीने से फीस बढ़ने वाली है। घर बैठे अप्लाई करने का तरीका क्या है, हमने आपकी सुविधा के लिए खबर में जरूरी जानकारी दी है।
पासपोर्ट बनवाने का सोच रहे हैं तो अगले महीने से अब Passport बनवाना महंगा पड़ेगा, सरकार ने लगभग 14 साल में पहली बार पासपोर्ट की फीस बढ़ाई है। 1 जुलाई 2026 से नए पासपोर्ट के लिए आपको 1000 रुपए से 2500 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। चाहे आप पहली बार पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर रहे हों, पुराने पासपोर्ट को रिन्यू करवा रहे हों, खोए हुए पासपोर्ट की जगह नया पासपोर्ट बनवा रहे हों या अपने बच्चे के लिए पासपोर्ट ले रहे हों, हर कैटेगरी में फीस को बढ़ा दिया गया है। अगर आप पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने में देरी कर रहे थे, तो अब बिना देरी किए आप आज ही घर बैठे पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
1 जुलाई से ये होंगी नई कीमतें
18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों और एडल्ट कैटेगरी में अप्लाई करने वाले 15 से 18 साल के नाबालिगों के लिए, नया या दोबारा जारी (re-issue) होने वाला 36 पेज का पासपोर्ट नॉर्मल प्रोसेसिंग के लिए 2500 रुपए का चार्ज लिया जाएगा, अभी ये चार्ज 1500 रुपए है।
तत्काल के लिए अभी 3500 (36 पेज) की फीस ली जाती है लेकिन 1 तारीख से 5000 रुपए खर्च करने होंगे।
एडल्ट कैटेगरी में 60 पेज का पासपोर्ट (नॉर्मल) बनवाते हैं तो 2000 रुपए लिए जाते हैं, लेकिन 1 जुलाई से 3500 रुपए खर्च करने होंगे।
60 पेज तत्काल पासपोर्ट के लिए अभी 4000 रुपए की फीस ली जाती है, 1 तारीख से आपको 6000 रुपए खर्च करने होंगे।
गुम या डैमेज हुए 36 पेज के तत्काल पासपोर्ट के लिए अभी 5000 रुपए की फीस ली जाती है, लेकिन 1 तारीख से 7000 रुपए लिए जाएंगे।
माइनर कैटेगरी में 36 पेज के पासपोर्ट (नॉर्मल) पर 1000 रुपए की ली जाती है, 1 तारीख से फीस बढ़कर 1750 रुपए हो जाएगी।
माइनर कैटेगरी में 36 पेज (तत्काल) में 3000 रुपए के बजाय 4250 रुपए की फीस ली जाएगी।
पासपोर्ट की वैलिडिटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है, स्टैंडर्ड पासपोर्ट 10 साल तक वैलिड रहता है, जबकि नाबालिग का पासपोर्ट 5 साल तक या पासपोर्ट होल्डर के 18 साल का होने तक (इनमें से जो भी पहले हो) वैलिड रहता है।
How to Apply Passport Online
पासपोर्ट सेवा ऑनलाइन पोर्टल (passportindia.gov.in) पर जाएं। साइट खुलते ही आपको क्विक लिंक्स में अप्लाई फोर पासपोर्ट ऑप्शन दिखेगा, इस ऑप्शन पर क्लिक करें। अगले पेज पर आपसे पूछा जाएगा कि आपको Fresh/Re-issue, Tatkal Passport,डिप्लोमैटिक/ऑफिशियल पासपोर्ट, किस कैटेगरी में अप्लाई करना है. कैटेगरी चुनें।



