( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
टिहरी गढ़वाल। नई टिहरी का देवलसारी क्षेत्र जहां तितलियों का अद्भुत संसार बसता है। अगर आप भी प्रकृति की अनोखी कलाकारी को करीब से निहारना चाहते है ,तो टिहरी गढ़वाल देवलसारी बटरफ्लाई फेस्टिवल जाने का प्लान जरूर बना ले। क्योकि जैव विविधता से भरपूर देवलसारी में इस बार भव्य तितली महोत्सव होने जा रहा है।
तितली महोत्सव का आयोजन 4 जून को होने जा रहा है। जोकि 4 दिन तक चलेगा। देवलसारी पर्यावरण संरक्षण एवं विकास संस्था ने महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए विशेषज्ञ, प्रसिद्ध फोटोग्राफर, पर्यावरणविद व प्रकृति प्रेमियों को आमंत्रित किया जाएगा। देवलसारी में इससे पहले भी दो बार तितली महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है। देवलसारी चंबा-मसूरी मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। जो कि जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर है। यहां पर तितलियों की करीब डेढ़ सौ प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां मिलने वाली रंग-बिरंगी तितलियों को देखने के लिए प्रकृति प्रेमी दूर-दूर से देवलसारी पहुंचते हैं। इस जगह पर तितलियों की करीब डेढ़ सौ प्रजातियां पाई जाती है।
यह इलाका बर्ड वॉचिंग के क्षेत्र में भी पहचान बना रहा है। यहां 100 से भी ज्यादा प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं। इनमें कई पक्षी दुर्लभ श्रेणी के हैं।
यहां की जैव विविधता को जानने व तितलियों की प्रजातियों के संरक्षण के लिए देवलसारी पर्यावरण संरक्षण एवं विकास समिति ने साल 2018 से यहां पर तितली महोत्सव की शुरुआत की थी।
साल 2019 में भी यहां भव्य तितली महोत्सव का आयोजन हुआ। उसके बाद 2 साल तक कोविड-19 के चलते महोत्सव आयोजित नहीं हो सका। इस बार समिति की ओर से 4 जून से महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसका प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया गया है।
देवलसारी में विशेषज्ञ, शोध छात्र और प्रकृति प्रेमी समय-समय पर आते रहते हैं। तितली महोत्सव के माध्यम से लोगों को प्रकृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।