Bageshwar Dehradun Mausam Alert nainital Pithoragardh Slider Uttarakhand

मौसम अलर्ट : उत्तराखण्ड में 48 घंटे में भारी बारिश की सम्भावना , कुछ जिलों में रेड अलर्ट। आखिर कौन से ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राजधानी के आलावा पौड़ी और नैनीताल जिलों में कहीं – कहीं भरी बारिश के आसार है। वही टिहरी ,चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 24 घंटे के लिए राज्य के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की  संभावना है।
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए अलर्ट और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी देहरादून में आसपास के इलाकों में गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।
37.8 डिग्री रहा पारा, दूनवासियों का छूटा पसीना
राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। 15 अप्रैल के बाद तापमान का यह रिकार्ड सबसे अधिक है। 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था। 
बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री पहुंचने से जबरदस्त गर्मी रही। सूरज की तपिश देखकर लोग घरों से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पाए।
विशेष परिस्थितियों में जो लोग घरों या दफ्तरों से बाहर निकले, वे पसीने से तरबतर हो गए। सूरज के तेवर सुबह आठ बजे से ही कड़े थे। आलम यह रहा कि पंखे और कूलर से भी गर्मी से निजात नहीं मिली। रात नौ बजे भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर था। 
तन झुलसाने वाली गर्मी ने किया बेहाल 

हरिद्वार में  पिछले पांच दिनों से शहर से लेकर देहात तक तन झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। तेज धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी से लोग घरों बाहर और अंदर दोनों जगह परेशान हैं। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे रहे। आज भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नही है। 
कुछ दिनों से सुबह से गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। बुधवार को भी कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। 25 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था, जो धीरे-धीरे बढ़ता हुआ बुधवार को 40 डिग्री पहुंच गया।
दिन के समय ही नहीं रात को भी लोगों को आराम नहीं मिल रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। रुड़की आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार दो-तीन जुलाई से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना  है। तीन जुलाई को कुछ स्थानों पर आंधी भी आ सकती है।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *