( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
उत्तरकाशी। पूरा हिंदुस्तान इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है। उत्तराखण्ड भी इससे अछूता नहीं है। मगर इस वक्त मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का इजाज बदल गया है।
जी हां, अगले 48 घंटे तक पहाड़ से मैदान तक धूल भरी हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। गर्मी की तपिश झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए अगले 48 घंटे तक राहत भरे हो सकते हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तराखंड के 5 जिलों में झमाझम बरसात हो सकती है। वे तीन जिले हैं उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर और पिथौरागढ़।
इन पांच जिलों में आज अनेक स्थानों पर हलकी से मध्यम वर्षा /गर्जन के साथ वर्षा तथा शेष पर्वतीय क्षेत्र में कही – कही बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की सम्भावना जताई गई है। जबकि मैदानी इलाको में मौसम शुष्क रहे गए।
जबकि कल अर्थात 16 अप्रैल को उत्तरकाशी ,चमोली और पिथोरागढ़ जिलों में कही -कही बहुत हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की सम्भावना जताई गई है। वही राज्य के शेष जब्प[दो में मौसम शुष्क रहेगा।