Dehradun Slider States Uttarakhand weather update

मौसम अपडेट : तपती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत ,उत्तराखण्ड में इस तारीख तक पहुंचेगा मानसून। आखिर कब तक ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। देश में मानसून ने आज केरल में दस्तक़ दे चूका है। हालत यह कि मानसून सामान्य से तीन दिन पहले ही दस्तक दिया है। जल्द ही इसका असर उत्तराखण्ड के कुमाऊं क्षेत्र में भी देखने को मिल सकेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगर वर्तमान रफ्तार से हवाएं चलती रहीं तो कुमाऊं क्षेत्र में 12 जून से मानसून की शुरुआत हो जाएगी।
पहले 21 से 22 जून तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि हवाओं की रफ्तार थोड़ी सी भी धीमी हुई तो मानसून लेट हो सकता है। ऐसी स्थिति में 15 से 18 जून के बीच मौसमी बरसात शुरू होगी। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सामान्यत केरल में एक जून को मानसून पहुंचता है।
इस बार 29 मई को ही मानसून पहुंच चुका है। सामान्य समय से तीन दिन पहले मानसून आना भी अच्छे संकेत दे रहा है। हवाओं की रफ्तार जिस प्रकार की है, ऐसे में 12 जून तक कुमाऊं क्षेत्र में मानसून पहुंच सकता है। इधर, डॉ. सिंह ने बताया कि 3 जून के कुमाऊं क्षेत्र में भी प्री मानसून शुरू होने का अनुमान है।
प्री मानसून की संभावित तारीख से 2 से 3 दिन के अंतराल में अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी और गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तराखंड में मानसून पहुंचेने पर लोगों को तपती गर्मी से से राहत मिलेगी। हालांकि, पर्वतीय जिलों में तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *