Mercury reached beyond 40 National New Delhi Slider weather update

मौसम अपडेट : उफ्फ रे गर्मी ! पारा पंहुचा 40 के पार तो महिला ने कार की बोनट पर पकाई रोटी। आखिर कहा ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली।
 देशभर में खासकर, उत्तर भारत में इन दिनों जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। कुछ राज्यों में तो पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा चुका है। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार की तरह ओडिशा में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं, ओडिशा में एक महिला ने तो गर्मी को सांकेतिक रूप में बयां करते हुए गैस के बजाय कार के बोनट पर रोटी  बना ली। 
लोग हैरानी जता रहे हैं कि कैसे एक महिला ने चूल्हे पर आग जलाए बिना कार के बोनट पर रोटी पकाई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और खूब शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया यह वीडियो ओडिशा के सोनपुर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कार के बोनट पर रोटी पका रही है। दावा यह भी किया गया है कि तब वहां का तापमान करीब 40 डिग्री था। 
बेहद गर्म दिन, कार के बोनट पर पक सकती है रोटी!
सोशल मीडिया पर एक्टिव नीलामाधब पांडा ने यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन भी दिया है, जिसमें लिखा है। मेरे शहर सोनपुर का दृश्य। यह बेहद गर्म दिन है। कोई भी कार के बोनट पर रोटी पका सकता है। उनके इस वीडियो को 67 हजार 700 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 
बधाई हो भारत! अब कार के बोनट पर भी रोटी पक सकती  है 
वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक्टिव मणिपुर की पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम ने भी वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है- बधाई हो भारत। आखिरकार अब हम कार के बोनट पर भी रोटी बना सकते हैं। कई और यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी  हैं। इससे पहले, गर्मी की वजह से सड़क पर अंडे का आमलेट और कार की  बोनट पर मछली पकाने का वीडियो सामने आ चुका है। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *