( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम करवट लेने लगा है। ीनता ही नहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बढ़ने के कारण राज्य में बादलों ने डेरा दाल दिया है। जबकि मौसम विभाग के अनुसार आज और कल प्रदेश के ज्यादातर हस्सों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। चोटियों में हिमपात से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। साथ ही पाकिस्तान की ओर से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी हिमालयी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। जिससे बुधवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं।
इन पांच जिलों में हो सकती है वर्षा और बर्फबारी
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं।
तापमान में दर्ज की जा सकती है गिरावट
अगले दो दिन में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को देहरादून में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 133 दर्ज किया गया।