* लोगो का आरोप है कि राशन काम मात्रा में बांटा जा रहा है। जिसका प्रमाण मंगलवार की रात्रि ब्रह्मपुरी में देखने को मिला।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। पुरे देश में लॉकडाउन है और इसके कारण गरीब तबका पाई – पाई को मोहताज़ हो रहा है। इस बीच बहुत से लोग ,सरकार और सामाजिक संस्थाएं कच्चा राशन बटाने का कार्य कर रहे है। जबकि बहुत लोग ,संस्थाए और सरकार खुद भोजन भी बाटने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में हरिद्वार के विधायक और उत्तराखण्ड सरकार में शहरी विकास मन्त्री मदन कौशिक के लोगो द्वारा भी राशन बांटा जा रहा है। जिसका लोगो द्वारा अब विरोध किया जा रहा है। लोगो का आरोप है कि राशन काम मात्रा में बांटा जा रहा है। जिसका प्रमाण मंगलवार की रात्रि ब्रह्मपुरी में देखने को मिला। इतना ही नहीं यह कोई पहला मामला नहीं है।
इससे पहले इंड्रस्ट्रियल एरिया हरिद्वार स्थित इंद्रा बस्ती के लोगो द्वारा भी राशन वापस सड़को पर दिया गया था। वह के लोगो का आरोप था कि घटिया किस्म के चावल दिए जा रहे है। वही मंगलवार रात्रि ब्रह्मपुरी लोगों का कहना था कि हम मजदूर खाना बनाने का और सामान कहां से लाएंगे। लॉकडाउन की वजह से हम बेरोजगार हैं। राशन बांटने में हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा है। जबकि पास के ही वार्ड में ज्यादा मात्रा में राशन बांटा गया। हमें कम राशन दिया गया, जिसकी वजह से हमने राशन वापस कर दिया। वहीं बीजेपी कार्यकर्ता पूनम ने बताया कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बांटा जाने वाला राशन हमारे पास आया था। क्षेत्र में राशन की 1,600 पर्चियां बांटी गई हैं। यहां पर कुछ लोगों ने कम राशन को लेकर विवाद खड़ा कर दिया और 45 लोगों ने राशन वापस किया है।