( सुनील तनेजा )
नई दिल्ली। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादें आज विधिवत भाजपा की हो गई। जबकि चुनाव आयोग से अखिलेश यादव को बड़ी राहत मिली है। अपर्णा के भाजपा जाने पर अखिलेश यादव ने कहा था कि ये परिवार का मामला है और परिवार में सब कुछ ठीक है. अपर्णा ने भाजपा के दिल्ली स्थित हेडक्वॉर्टर में यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।
अपर्णा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्होंने 2017 में लखनऊ कैंट सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था।
चुनाव आयोग से अखिलेश यादव को बड़ी राहत
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को चुनाव आयोग से बड़ी राहत मिली है। 14 फरवरी को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर वर्चुअली रैली में भीड़ जुटाने के मामले में आयोग ने सपा को हिदायत देकर छोड़ दिया। कहा कि ये सपा की पहली गलती थी। आगे ऐसा नहीं होना चाहिए।