( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट होने से 06 महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 10 से 15 महिलाओं के झुलसने की खबर आ रही है। ब्लास्ट के बाद राहत और बचाव का काम शुरू हुआ है। ब्लास्ट के बाद महिलाएं जिंदा जल गई हैं। हादसे के बाद के वीडियो रोंगटे खड़े करने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार, ऊना के हरोली के टाहलीवाल में पटाखा फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ है। हादसे के बाद मौके पर आग लग गई और कामगार महिलाएं जिंदा जल गई। आग पर फिलहाल आगू पा लिया गया है. घायलों को ऊना अस्पताल लाया गया है। घायलों की सही संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है. लेकिन मौके पर छह शव ब्लास्ट के बाद गिरे हुए थे, जो सारे महिलाओें के हैं।