( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
गोवा / देहरादून। विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के 18 दिनों बाद प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वे लागातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में सावंत की ताजपोशी हुई, हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में गोवा में भाजपा ने 40 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। साथ ही पार्टी को निर्दलीय विधायकों और एमजीपी की समर्थन मिल गया था।
CM धामी ने प्रमोद सावंत को दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल। मुख्यमंत्री ने प्रमोद सावंत को दी बधाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने प्रमोद सावंत को बधाई देते हुए कहा कि गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा।
मुख्यमंत्री ने गोवा सरकार के नव नियुक्त मंत्रीमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनायें दी।
सावंत के शपथ ग्रहण में पहुंचे ये मेहमान
पीएम और गृहमंत्री के अलावा सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर और कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई समेत भाजपा शासित राज्यों के की नेता मौजूद थे। इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए।
गोवा का नाम देश के छोटे राज्यों में शामिल है, लेकिन पर्यटन के लिहाज से यह बड़ा हब है। सावंत के शपथ लेने के साथ चुनावी दौर से गुजरे सभी पांच राज्यों को सीएम मिल गया है। भाजपा ने गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में जीत हासिल की है। जबकि, पंजाब में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई। राज्य में भगवंत मान सीएम बने हैं।
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।