( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में AAP के सीएम प्रत्यासी रहे कर्नल अजय कोठियाल आज मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ आप के कार्यकारी अध्यक्ष रहे भूपेश उपाध्याय और उनके समर्थक भी भाजपा की सदस्य्ता लेंगे। इसकी पुष्टि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने की है।
मदन कौशिक ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद चार बजे पार्टी मुख्यालय में कर्नल कोठियाल भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इधर, कर्नल कोठियाल ने भी अपने समर्थकों से मंगलवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचने को कहा है। कर्नल कोठियाल ने पिछले बुधवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
कोठियाल ने पूर्व सैनिकों, बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं के चलते आप से इस्तीफा देने को वजह बताई थी। विधानसभा चुनाव में वे आप के सीएम का चेहरा भी थे, पर चुनाव में खुद के साथ आप के अन्य प्रत्याशियों की भी जमानत जब्त हो गई थी। कोठियाल के इस्तीफे के कुछ देर बाद ही आप के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।