( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। महंगाई से जूझ रहे आम आदमी के लिए राहत भरी खबर आई है। सरकारी तेल कंपनिया हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं और ताजा खबर यह है कि जून महीने के लिए दाम में भारी गिरावट की गई है। 1 जून से 19 किलो का कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर 19 KG Lpg 135 रुपए सस्ता हुआ है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत यथावत रहेगी। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2,354 रुपये प्रति सिलेंडर से घटकर 2,219 रुपए हो हई है। वहीं कोलकाता में 19 KG सिलेंडर अब 2,454 रुपए के बजाय 2,322 रुपए, कोलकाता में 2,171.50 रुपए के बजाय 2,306 रुपए में बिकेगा। मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत 2,507 रुपए से घटकर 2,373 रुपए रह गई है।
मई में दो बार बढ़े थे दाम
देश में घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 19 मई को बढ़ोतरी की गई थी। यह महीने में दूसरी बार था जब कीमतों में वृद्धि की गई थी। 14 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि 19 किलो के वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में 8 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।
इस साल रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर हाल ही में पेट्रोल, डीजल, एटीएफ और एलपीजी की कीमतों में देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए माना जा रहा था कि एलपीजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सरकार ने राहत ही दी है।
अप्रैल 2021 से अब तक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 190 रुपये की वृद्धि हुई है। इससे पहले मार्च 2022 में भी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। इससे पहले 6 अक्टूबर को घरेलू कीमतों में उछाल आया था।
एलपीजी सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए यहाँ जाये
एलपीजी सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी आईओसी की वेबसाइट (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) पर जाना होगा। यहां कंपनियां हर महीने नए रेट जारी करती हैं। इतना ही नहीं आप दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी देख सकते है।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।