( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। DIG/SSP हरिद्वार डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा कंधे पर तीसरा स्टार लगा कर दी शुभकामनाएं। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार 06 जून 2022 को जनपद में नियुक्त SI सदानंद पोखरियाल की इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नती होने पर डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत DIG/SSP हरिद्वार डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा कोतवाली रुड़की में तैनात SI सदानंद के कंधे पर तीसरा स्टार लगा कर पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं जबकि Si राकेश थपलियाल जनपद से गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय में संबद्ध हैं।
मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी सदानन्द पोखरियाल का जन्म 20/10/1969 को हुआ एवं 18/01/89 में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए। वर्ष 2008 में कांस्टेबल से SI पद पर पदोन्नत हुए। वर्ष 1995-96 में मेरठ जोन से उत्तर प्रदेश पुलिस हॉकी टीम में प्रतिभाग करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया वर्ष- 1989 में आरक्षी पद पर जनपद रामपुर उ0प्र0 से भर्ती होने के उपरान्त उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तैनात रहे।अपने अथक प्रयासों के फलस्वरूप 06 जून 2022 को सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत हुए।
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।