( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड के पहाड़ी जनपदों में झोंकेदार हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर आगामी चार दिन का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

झोंकेदार हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए खुद ही देखे मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट –

बारिश से गिरा पारा, मौसम हुआ सुहाना
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि दिनभर छाए रहे बादल से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज भी कुछ इलाकों में तेज गर्जना, बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। हवा की रफ्तार 80 किलाेमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।





