( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। देश के 50 सबसे लोकप्रिय जिलाधिकारियों में उत्तराखण्ड के तीन नाम है। उनमे एक नाम हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर का भी है। जिन्हे भाजपा पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। आपको बता दे कि द फेम इंडिया मैगजीन के मुताबिक फेम इंडिया ने देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की लिस्ट जारी की थी । इस लिस्ट में उत्तराखंड के तीन जिलाधिकारियों का नाम शामिल किया गया था ।
रिपोर्ट के मुताबिक फेम इंडिया मैगजीन ने एशिया पोस्ट सर्वे के साथ मिलकर विभिन्न स्रोतों, प्रबुद्ध लोगों की राय एवं ग्राउंड एवं मीडिया रिपोर्ट के आधार पर देश भर में 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों का चयन किया। सभी जिलाधिकारी अपनी उत्कृष्टता के कारण अलग स्थान रखते हैं। इनमें से टिहरी गढ़वाल के नए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को (प्रेरक जिलाधिकारी) की लिस्ट में टॉप पर रखा गया है। इसके अलावा चमोली जिले की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को (उम्दा जिलाधिकारी) की और हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर को (विकासशील जिलाधिकारी) की लिस्ट में टॉप पोजीशन में जगह दी गई है।
उत्तराखंड के ये तीन जिलाधिकारी वास्तव में अपने कामों की वजह से जनता के दिलों में अलग ही जगह बना चुके हैं। आज भारतीय जनता पार्टी जनपद हरिद्वार के प्रतिनिधि मंडल ने महामंडलेश्वर स्वामी गिरी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ जिलाअधिकारी की सूची में स्थान मिलने पर उन्हें पटका पहनाकर बधाई दी इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान जिला महामंत्री विकास तिवारी और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी उपस्थित रहे।