( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
किशनगंज।शादी के बाद हर दूल्हे का सपना होता है कि वह दुल्हन के साथ हनीमून मनाने किसी हिल स्टेशन पर जाए। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शख्स विवाह के बाद अपनी दुल्हनियां के साथ हनीमून पर दार्जिलिंग जा रहा था। लेकिन जैसे ही ट्रेन किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी तो दुल्हन टॉयलेट का बोलकर गई, लेकिन ट्रेन चलने के बाद भी वह अपनी सीट पर नहीं लौटी तो पति ने पूरी ट्रेन में तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। यानि वह बीच रास्ते में ही गायब हो गई।

न्यू मैरिड कपल एसी बोगी में सवार होकर जा रहा था हनीमून पर
दरअसल, गुरुवार शाम न्यू मैरिड कपल हनीमून पर दार्जिलिंग जाने के लिए निकले थे। दंपत्ति मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी के आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (12524) में बैठे थे। उनकी सीट एसी कोच संख्या बी-4 के 43 और 45 नंबर सीट थी। दोनों ही बेहद खुश थे और बातें करते हुए सफर को एन्जॉय करते जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन किशनगंज में रुकी और पत्नी ट्रेन के ही बॉशरूम में टॉयलेट करने चली गई। जब पत्नी वापस नहीं लौटी तो पति ने काफी खोजबीन की, इसके बाद उसने टीसी से बता की और न्याय की गुहार लगाई।

ना अफेयर ना कोई विवाद…फिर कैसे गायब हो गई पत्नी
पत्नी के इस तरह अचानक से गायब होने पर पति प्रिंस कुमार दुखी हो गया और वह भी किशनगंज स्टेशन पर उतर गया। वह सीधे किशनगंज राजकीय रेल थाने पहुंचा और पत्नी काजल कुमारी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। पति के कहने पर जीआरपी ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला लेकिन इसमें भी महिला का कोई पता नहीं चला। पूछताछ के दौरान पति प्रिंस ने कहा कि उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं था। ना ही पत्नी का किसी और से कोई अफेयर था, वह मेरे साथ बहुत खुश थी। उसका किसी बदमाश गिरोह ने अपहरण किया है। वहीं जीआरपी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, जल्द ही महिला के बारे में पता लग जाएगा।
इसी साल फरवरी में हुई थी प्रिंस और काजल की शादी
बता दें कि प्रिंस कुमार मूल रूप से मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह बिजली विभाग में नौकरी करता है। इसी साल फरवरी 2023 में उसकी शादी काजल के साथ हुई है। काजल मधुबनी के जयनगर की रहने वाली है। दोनों की शादी परिवार की सहमती से संपन्न हुई थी। दोनों परिवार और पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं था। इस विवाह से सभी खुश हैं। पति प्रिंस ने बताया कि हमने बारिश के मौसम में हनीमून पर जाने का प्लान बनाया था। इसलिए हम दार्जिलिंग जा रहे थे। लेकिन पहुंचने से पहले यह घटना हो गई।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।